Maitree Samooh

Young Jaina Award 2026

The Young Jaina Award is an initiative to recognise and motivate young Jains in the fields of education, culture, arts, sports, literature, civil services, competitive exams, and social initiatives.

Important Links

Find all important Young Jaina Award pages in one place.

About Young Jaina Award

There is one or more qualities in each one of us. Motivation, encouragement, and guidance can help discover and foster these qualities and talents.

The Young Jaina Award is one such motivation. Its main objective is to inculcate cultural and moral values along with academic excellence. This award encourages young students to strive for continuous all-round development.

With the blessings of Munishri Kshamasagar Ji, disciple of Acharya Shri Vidyasagar Ji, the Young Jaina Award was launched in the year 2001 at Shivpuri, Madhya Pradesh, on the auspicious occasion of the 2600th birth anniversary of Bhagwan Mahavir Swami.

Every year, the award receives an overwhelming response from students across the country and has become one of the most respected recognitions for young Jains.

यंग जैना अवार्ड का उद्देश्य

हम निरन्तर आगे बढ़ें। खूब पढ़ें-लिखें और नयी ऊँचाइयों को हासिल करें। जैसे हम कल थे उससे बेहतर आज हों, और कल उससे भी बेहतर होने की कोशिश करें। मुनिश्री क्षमासागर जी का यही मानना था। हम अगर स्टूडेंट हैं तो बेहतर स्टूडेंट बनें, अगर पुत्र हैं तो एक बेहतर पुत्र बनें, बेहतर डॉक्टर, साइंटिस्ट, इंजीनियर, एक बेहतर देशवासी, और एक बेहतर इंसान बनें।

निरन्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ें, पर प्रगति ऐसी जो आत्म-हित के साथ-साथ पर-हित में भी हो। प्रगति जो स्वयं के जीवन से शुरू हो और सब ओर बिखर जाए, वही वास्तविक प्रगति है, वही वास्तविक प्रतिभा है। ऐसी ही प्रतिभाओं का सम्मान और ऐसी प्रगति के लिए प्रेरणा ही ‘यंग जैना अवार्ड’ का उद्देश्य है। भगवान महावीर के 2600वें निर्वाण महोत्सव के अवसर पर वर्ष 2001 से ‘यंग जैना अवार्ड’ की शुरुआत आचार्य श्री विद्यासागर जी के परम शिष्य मुनिश्री क्षमासागर जी की प्रेरणा से हुई।

मुनिश्री स्वयं एम. टेक गोल्ड मेडलिस्ट थे। उन्हें बच्चों, विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा के प्रति गहरा लगाव एवं सम्मान था। वे अपने जीवन में विज्ञान एवं धर्म दोनों को गहराई से जीते थे। मुनिश्री हर कार्य पूरी दक्षता और श्रेष्ठता से करने में विश्वास रखते थे और बच्चों को भी ऐसा ही करने की प्रेरणा देते थे। वे स्टूडेंट्स को अनुशासन, कड़ी मेहनत के साथ, बहुआयामी सफलता के लिए प्रेरित करते थे, ऐसी सफलता जो मात्र भौतिक उपलब्धियों तक ही सीमित न हो।

छात्रों को सम्मान एवं स्नेह देने हेतु ‘यंग जैना अवार्ड’ का आयोजन ऐसी ही प्रेरणा की परिणति है। यह कार्यक्रम दो-तीन दिन की वर्कशॉप के रूप में आयोजित किया जाता है, जिसमें पुरस्कृत छात्रों हेतु रुचिकर एवं उपयोगी सत्र रखे जाते हैं। यह कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास, मूल्य आधारित जीवन शैली, श्रेष्ठ करियर और विज्ञान एवं धर्म के समन्वय पर फोकस करता है।

YJA 2001-2025 / 25 Years of YJA
25314 Total Number of Applications
25+ States/UT Covered
27+ Educational Board Covered
65+ Differently Abled Candidates
56%+ Percentage of Females

“Achievements can be attained by ourselves, but character is shaped amidst the noise of the world.”

— Muni Kshamasagar Ji

Start Your YJA 2026 Application

Fill the application form carefully and check the eligibility details before submission.

crossmenu
linkedin facebook pinterest youtube rss twitter instagram facebook-blank rss-blank linkedin-blank pinterest youtube twitter instagram